प्रयागराज, मई 27 -- पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह आनंद भवन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसकी अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने की। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने स्वर्णिम कार्यकाल में भारत के बुनियादी ढांचे की नींव रखी। सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने किया। इसके पश्चात कार्यकर्ता बालसन चौराहा स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर हरकेश त्रिपाठी, महासचिव मुकुंद तिवारी, अशफाक अहमद, संजय तिवारी, राजेश राकेश, महेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अरशद अली, विवेकानंद पाठक, मानस शुक्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.