बागेश्वर, नवम्बर 14 -- बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनके जन्मदिन पर भावपूर्वक याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश में औद्योगिक विकास में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्हीं की दूरदृष्टि के चलते आज देश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, बालकृष्ण, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनील भंडारी, विनोद पाठक, किशन गिरी, फिरोज खान, नरेंद्र राठौर, रमेश चंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.