साहिबगंज, सितम्बर 27 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। शहर के राजमहल रोड स्थित कांग्रेस के अस्थायी कार्यालय में शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री व प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने की। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कीं। वे देश के पहले सिख प्रधानमंत्री रहे और लगातार दो कार्यकाल पूरे करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक सच्चे अर्थशास्त्री, शिक्षाविद और दूरदर्शी नेता थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मन...