औरंगाबाद, अक्टूबर 31 -- दाउदनगर के पुराने शहर स्थित इंदिरा गांधी स्मारक स्थल पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ऐसी नेता थीं जिनके निर्णय सदैव राष्ट्रहित में रहे। उन्होंने बांग्लादेश निर्माण के दौरान पाकिस्तान को पराजित कर भारत की शक्ति का परिचय कराया। गरीबी हटाओ का नारा देकर उन्होंने आम जनों के जीवन में आशा की किरण जगाई और बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए। इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द क...