लातेहार, जुलाई 4 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी के बहकावे में आकर आनन-फानन में सुनील साहू को पार्टी से निष्कासित कर राजनीतिक अपरिपक्वता का परिचय दिया है। श्री प्रसाद ने यह भी बताया कि श्री साहू के निष्कासन से हम सभी काफी मर्माहत हैं। इसलिए हमलोगो ने सामुहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होने बताया कि अभी तक उनके अलावा चतरा जिला से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही , प्रदेश महासचिव अशोक कुमार डोम एवं प्रदेश सचिव शम्भु प्रजापति, हजारीबाग जिला से झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव कुंज बिहारी साव एवं प्रदेश सचिव राम विलास साव , बोकारो जिला से प्रदेश उपाध्यक्ष जोधन नायक, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जिल...