बरेली, दिसम्बर 15 -- बहेडी/देवरनियां। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे नसीम अहमद सहित चार लोगों पर एक जमीन के मामले में धोखाधड़ी का आरोप लगाकर देवरनियां रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसएसी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के गांव अभयपुर चेना नकटी निवासी नकील खां पुत्र अनवार खां का आरोप है कि उसने बहेड़ी रहने वाले नसीम अहमद से देवरनियां थाना क्षेत्र में गांव मोहनपुर सतरंग होटल के पास 53 लाख रुपये बीघे के हिसाब से आधा बीघा जमीन का सौदा किया था, इसमें नौ अक्तूबर को बयाना के तौर पर एक लाख रुपये दिए थे। अगले दिन बाकी धनराशि देकर बैनामा कराने की बात तय हुई थी। 13 अक्तूबर को उन लोगों को 25 लाख पचास हजार रुपये की शेष धनराशि रिछा स्टेशन के पास रजा होटल पर देकर बैनामा कराने को कहा। अगले दिन बैनामा कराने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.