रामगढ़, नवम्बर 25 -- रामगढ़। निज प्रतिनिधि रामगढ़ के टायर मोड़ स्थित सत्कार रेस्टोरेंट के सभागार में सोमवार को हम पार्टी का पदभार ग्रहण सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो उपस्थित हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि में प्रदेश महासचिव मनीष कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव निर्मल यादव और रांची महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गोप शामिल हुए। समारोह के दौरान महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणाएँ की गईं। रामगढ़ जिला के रौनक कुमार सिंह को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित पटेल को पार्टी का प्रदेश सह-सचिव बनाया गया। इसके अलावा अविनाश कुमार को प्रदेश कार्यसमिति...