सीवान, सितम्बर 14 -- सीवान। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व भगवानपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गजनफर अब्बास उर्फ नन्हें खान के निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर है। मृतक अपने क्षेत्र में जुझारू, मिलनसार व संगठन को मजबूत करने वाले नेता के रूप में पहचाने जाते थे। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गजनफ़र अब्बास का पूरा जीवन पार्टी को समर्पित रहा। उन्होंने हर परिस्थिति में पार्टी व कार्यकर्ताओं के हितों के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की। उनका जाना न केवल कांग्रेस के लिए बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी को पूरा करना असंभव है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि उनके निधन से संगठन ने एक समर्पित नेता को खो दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय ने इसे अपना निजी नुकसान ब...