जहानाबाद, फरवरी 5 -- साइबर फ्रॉड ने एक घंटे के अंदर बारी- बारी से खाते से रुपये निकासी की मैसेज आने के बाद 1930 पर कॉल कर अपना खाता को बंद कराया अरवल, निज संवाददाता। सदर प्रखंड के सोनवर्षा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष जय गोपाल सिंह के बचत खाते से साइबर फ्रॉड ने दो लाख पैंतीस हजार रुपए उड़ा लिये। बताया जा रहा है कि 2 फरवरी की रात करीब नौ बजे पूर्व पक्ष अध्यक्ष जय गोपाल सिंह के मोबाइल पर रूपये निकाले जाने का मैसेज आने लगा। रात में करीब 9 बजे से लेकर 10 बजे के बीच में बारी- बारी कर उनके खाते से 235000 का निकासी साइबर फ्रॉड के द्वारा की गई। मैसेज देखने के बाद पूर्व पैक्स अध्यक्ष के द्वारा तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज की गई अपना खाता को बंद कराया। इसके बाद पूर्व पैक्स अध्यक्ष के द्वारा इस बात की जानकारी साइबर थाना को दी गयी। पूर्व पैक्स अध्यक्ष...