बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- पूर्व पैक्स अध्यक्ष का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी के विमान गांव में बीमारी से 84 वर्षीय पूर्व पैक्स अध्यक्ष भागीरथ शर्मा का निधन हो गया। वे वर्तमान पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह के पिता थे। पार्थिव शरीर का दाह संस्कार मरांची में गंगा नदी के किनारे किया गया। इनके निधन पर पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, शेखपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह, नियाज खां, पिंकू सिंह सहित अन्य ने शोक प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...