आरा, मई 21 -- आरा। निज प्रतिनिधि देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी के शहादत दिवस पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थानीय पार्टी कार्यालय शहीद भवन आरा में आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी भोजपुर के अध्यक्ष अशोक राम ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्व राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। जिला अध्यक्ष अशोक राम ने स्व राजीव गांधी को भारत के सूचना प्रौद्योगिकी युग का अग्रदूत, पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण के समर्थक, एवं युवाओं को सशक्त बनाने वाले दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया। कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, प...