रामपुर, जुलाई 29 -- रामपुर। बिजनौर की जेल में बंद रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर अहमद खां और रामपुर जिला जेल में बंद पालिका के तत्कालीन नगर अभियंता मोद नारायण झा की जमानत अर्जी सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है। दोनों रामपुर के चर्चित सीएंडडीएस घोटाले में आरोपी हैं। मालूम हो कि सपा सरकार में तालाबों के संरक्षण एवं सुंदरीकरण परियोजना के तहत नगर पालिका ने जमीन का चयन पालिका क्षेत्र की सीमा से बाहर कर दिया था। तालाब के सुंदरीकरण को हरी झंडी दे दी थी। वर्ष 2016 में इस परियोजना पर 7.96 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति शासन की ओर से प्राप्त हुई थी। शासन ने तीन करोड़ रुपये पालिका को जारी भी कर दिए थे। मामला जनवरी 2019 में उस वक्त पकड़ में आया, जब नोडल अधिकारी ने इस तालाब के सुंदरीकरण का जायजा लिया था। जांच टीम ने माना है कि सरकारी धन का दुरुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.