प्रयागराज, नवम्बर 22 -- अल्लापुर के तिलकनगर स्थित बाघंबरी रोड के पूर्व पार्षद अशोक सोनकर समेत कई घरों में नाली का पानी घुस गया। क्षेत्र के भाजपा नेता श्रीशचंद्र दुबे ने इसकी शिकायत महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी से की। भाजपा नेता ने महापौर को बताया कि गंदा पानी घरों में घुसने के साथ टोटियों से गंदा पानी आ रहा है। श्रीशचंद्र के साथ महापौर से मिलने वालों में बब्लू सोनकर सुरेश पटेल, अंबुश श्रीवास्तव, राजू यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...