खगडि़या, मई 11 -- खगड़िया, नगर संवाददाता पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह (आर एन सिंह) का शनिवार की देर शाम मेदांता अस्पताल पटना में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सुनते ही जिले मेंं शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे जिले के परबत्ता विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए थे। इस दौरान एक बार परिवहन मंत्री की भी जिम्मेवारी संभाली। उनके बड़े पुत्र राजीव कुमार एमएलसी व छोटे पुत्र डॉ संजीव कुमार परबत्ता विधानसभा के वर्त्तमान विधायक हैं। पूर्व मंत्री आरएन सिंह ने वर्ष 1967 में लीड्स यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड किंगडम से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। वे बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के पद से त्यागपत्र देकर 1995 में राजनीति में आये थे। वे आठ बार चुनाव लड़े और पांच बार जीत दर्ज की। बताया जाता है कि वर्ष 1995 में रामानंद प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.