खगडि़या, मई 21 -- खगड़िया। एक संवाददाता सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत ग्राम नन्हकू मंडल टोला, वार्ड संख्या 12 निवासी एवं पंचायत के पूर्व पंच बालेश्वर यादव उर्फ बालो यादव का निधन हो गया। उनके निधन पर जिला परिषद अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान तथा जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, पूर्व जिप सदस्य कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई, मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया रीना कुमारी, पूर्व मुखिया संजय यादव, मक्खन साह, वरीय समाजसेवी प्रफुल्ल चंद्र घोष, राजद नेता मौसम कुमार गोलू आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...