प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- कुंडा। पूर्व न्यायाधीशों का विशिष्ट प्रतिनिधि मंडल कृपालु महिला विद्यालय कुंडा पहुंचा। लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, उनके परिवारजनों, विशिष्ट अतिथियों ने संस्थान का भ्रमण कर विद्यार्थियों को जागरूक किया। जिसमें न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी, न्यायमूर्ति बीके नारायण, न्यायमूर्ति आलोक कुमार मुखर्जी आदि वरिष्ठ न्यायाधीश, शिक्षाविद मौजूद रहे। अतिथियों ने कुंडा स्थित कृपालु महिला महाविद्यालय, कृपालु बालिका इंटर कॉलेज, कृपालु बालिका प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर जगदगुरु कृपालु परिषत के सचिव हिरण्यम चटर्जी हीरू, जनसंपर्क अधिकारी राजीव तनेजा, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार नागर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.