रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- रुद्रपुर। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त गिरधर सिंह को दिल्ली स्थित कमांड रेजिमेंटल सिस्टम द्वारा जिला ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। नौसेना रेजिमेंटल सिस्टम (एनआरएस) के तहत यह नियुक्ति पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों के कल्याण के उद्देश्य से की गई है। ऊधमसिंह नगर के छत्तरपुर निवासी गिरधर सिंह अब जिले में रहने वाले सभी पूर्व नौसेनिकों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण समन्वयक की भूमिका निभाएंगे। उनकी जिम्मेदारी में पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान, शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सहायता जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और सहायता उपलब्ध कराना शामिल है। नौसेना रेजिमेंटल सिस्टम एक सशक्त मंच है जो सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस पहल के अंतर्गत अब ऊधमसिंह नग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.