जामताड़ा, फरवरी 21 -- पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी रीना कुमारी के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान जामताड़ा, प्रतिनिधि। पूर्व नगर पंचायत जामताड़ा अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी रीना कुमारी के समर्थन में सभी 16 वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया। बताया कि सभी 16 वार्ड के लोगों ने रीना कुमारी को भारी जन समर्थन देने की बात कही। कहा कि जनता ने सामुहिक रूप से कहा कि वीरेंद्र मंडल और रीना कुमारी के कार्यकाल में जामताड़ा नगर में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए। उनके नेतृत्व में पूरे जामताड़ा नगर पंचायत का विकास हुआ है। लोगों के सोकर उठने से पहले पूरे शहर के गालियों और मार्केट की सफाई हो जाती हैं। ऐसा कोई गली नहीं हैं जिस गली में स्ट्रीट लाइट नहीं हो। हर गली में 1.5 से 2 फीट तक कि भी गली में पीसीसी सड़क और नाली का निर्म...