बागेश्वर, जून 10 -- बागेश्वर, संवाददाता नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा जिला महामंत्री को दे दिया है। इस हिसाब को अब महामंत्री प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे। वर्तमान अध्यक्ष ने अभी हिसाब नहीं दिया है। मालूम हो कि वर्तमान अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष के विवाद के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों की अध्यक्षों से अपने कार्यकाल का हिसाब देने को कहा। इसी को लेकर गत दिनों बागेश्वर में बैठक हुई, लेकिन बैठक हंगामेदार रही। तब पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी से तीन दिन का समय हिसाब देने के लिए मांगा था, जबकि वर्तमान अध्यक्ष कवि जोशी ने हिसाब देने से मना कर दिया था। मंगलवार को हरीश सोनी ने अपने वायदे के मुताबिक जिला महामंत्री अनिल कार्की को अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा सौंप दिया है। अब इसे प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा व जिलाध्यक्ष बबल...