रुद्रपुर, जनवरी 20 -- गूलरभोज, संवाददाता। पूर्व दर्जाधारी प्रेम सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह (40) की घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे गहराई में बनी गूल में बाइक फिसलने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोपा लाल सिंह गूलरभोज निवासी महेंद्र सिंह खेती किसानी का कार्य करता था। सोमवार शाम बाजपुर ससुराल से बच्चों को लाकर उसके कुछ देर बाद वार्ड छह में एक मित्र के यहां बर्थडे पार्टी की बात कहकर बाइक से चला गया। रात दस बजे घर नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी विनीता ने फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आया। इसके बाद परिजनों ने रात को उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह घर के पास की रोड की ढलान के नीचे स्थानीय ग्रामीणों को सिंचाई गूल में बाइक के नीचे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.