वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी। जिला जेल के पूर्व जेल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया की बेटी ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं के साथ डीएम दफ्तर के पोर्टिको में प्रदर्शन किया। डीएम से मिलकर आरोप लगाया कि मां डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया को फंसाने की साजिश के तहत बंदी की फर्जी रिहाई कराई गई। डीएम ने पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। डिप्टी जेलर की बेटी ने कहा कि जेल अधीक्षक ने मेरी मां को प्रताड़ित किया, मैं इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही हूं। जरूरत पड़ी तो इंसाफ के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगी। प्रदर्शन करने वालों ने अधिवक्ता शैलेंद्र पांडेय, विशाल कन्नौजिया, अमित सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.