भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर। भागलपुर की दीवानी अदालतों में सरकार का पक्ष रखने वाले पूर्व राजकीय अधिवक्ता (जीपी) गोपाल भूषण प्रसाद को राजस्व न्यायालयों में सरकारी काउंसेल के रूप में बहाल किया गया है। इस संबंध में विधि विभाग ने अधिसूचना जारी किया है। अधिसूचना की कॉपी भागलपुर के डीएम को भेजी गई है। अधिसूचना के मुताबिक सरकारी काउंसेल प्रमंडलीय आयुक्त न्यायालय, समाहर्ता न्यायालय, अपर समाहर्ता न्यायालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालय व भू-अर्जन प्राधिकार न्यायालयों में राजस्व संबंधी वादों में राज्य सरकार की ओर से पक्ष रख सकेंगे। बता दें कि बांका निवासी गोपाल भूषण प्रसाद भागलपुर सिविल कोर्ट में दशकों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। वे वरीय अधिवक्ताओं की सूची में टॉप पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...