शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- जिले में वर्ष 2023 में सामने आए वृद्धावस्था पेंशन घोटाले को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आदेश पारित करते हुए घोटाले के गैंग लीडर और तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने के निर्देश दिए हैं। कुर्क की गई संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत करीब 4.49 करोड़ रुपये बताई गई है। डीएम द्वारा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत पारित आदेश के अनुसार यह कार्रवाई जून 2023 में हुए वृद्धावस्था पेंशन घोटाले से जुड़ी है। प्रशासन का कहना है कि आरोपी द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों को कानून के तहत कुर्क किया गया है। कुर्क की गई चल संपत्तियों में एक महिंद्रा एक्सयूवी कार, एक महिंद्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.