हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- आरएसएस के पूर्व जिला संचालक गंगाशरण मददगार का शनिवार को निधन हो गया। 92 वर्षीय मददगार लंबे समय से अस्वथ्य चल रहे थे। शनिवार को कनखल श्मशान घाट उनकी पुत्री दिव्या कंसल ने उन्हें मुखाग्नि दी। गंगाशरण मददगार आजीवन संघ के स्वयंसेवक रहे। वह बाल्यकाल से ही संघ के संर्पक में आ गये थे। द्वितीय संघ प्रमुख गुरु गोवलकर और तृतीय संघ प्रमुख रज्जू भैया का उनसे विशेष स्नेह था। उन्होंने 1949 में नागपुर में प्रथम संघ शिक्षा वर्ग में प्रतिभाग किया था। राम मन्दिर आंदोलन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी और विहिप नेता अशोक सिंघल ने मददगार को केंद्रीय कार्यालय की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद में जिले से लेकर केंद्र तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। संघ के नगर संचालक व जिला संचालक रहे गंगाशरण हमेशा युवा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.