संभल, मार्च 9 -- समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को पक्के बाग स्थित निजी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि जनपद में नमाज के समय को लेकर लोग असमंजस में हैं। उन्होंने कहा कि जहां पर होली का आयोजन नहीं है और एक ही वर्ग की आबादी है। वहां पर पूर्व की तरह नमाज अदा करें व जहां पर मिलीजुली आबादी है तथा जुलूस का रास्ता है वहां पर समय में बदलाव कर सकते हैं। बैठक में प्रशासन से मांग की गई पिछले वर्ष प्रशासन द्वारा मस्जिदों को सुरक्षा को देखते हुए पन्नी, तिरपाल से ढका गया था। इस बार भी दोनों पर्वों पर भाईचारा को कायम रखना है। साथ ही उन्होंने एक दूसरे से सहयोग करने की अपील की। इस दौरान मुस्तकीम, रियाजुद्दीन, बिलाल, शान, सालिम, आरिफ, मुम्ताज, बाबू खां, हमराव खां, फैजान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.