रामपुर, फरवरी 24 -- रामपुर। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा का रविवार देर रात निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर मिली तो शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन की खबर के बाद सर्राफा बाजार को बंद रखा गया। मालूम हो कि राकेश कुमार मिश्रा सर्राफा एसोसिएशन के भी लंबे समय तक महासचिव रहे थे। पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन की जानकारी के बाद पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी और कृषि राज्यमंत्री सरदार बदलेव सिंह समेत अनेक भाजपाई उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को सांत्वना दी। नकवी ने कहा कि राकेश मिश्रा बेहतरीन शख्स और बेमिसाल शख्सियत एवं मेरे अभिन्न साथी थे। उन्होंने कहा कि राकेश का सामाजिक, सांस्कृतिक, सियासी सफर हम सबके लिए सबक संदेश रहा है। नकवी ने राकेश मिश्रा की पत्नी एवं दोनों पुत्रियां...