सुपौल, अप्रैल 3 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना दक्षिण पंचायत के गोठ वार्ड 6 में मंगलवार की रात चोरों ने पूर्व जिला पार्षद कविता देवी के घर को अपना निशाना बनाया। चोरों घर के दरवाजे को तोड़कर 20 लाख से अधिक के जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया। पूर्व जिला परिषद सदस्य कविता देवी के पति चंदेश्वर यादव ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि दोनों पति-पत्नी मंगलवार रात खाना खाने के बाद सो गए। अहले सुबह तीन बजे जब चंदेश्वर यादव शौचालय गया तो घर का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद उन्होंने पत्नी कविता देवी को जगाया। कविता देवी घर से बाहर निकल कर आई तो आंगन के पश्चिम भाग वाला मकान का दोनों दरवाजा खुला देखकर हैरान हो गई। इसके बाद दोनों कमरे में प्रवेश किया तो देखा एक कमरा में रखा गोदरेज का लॉकर तोड़कर टूटा है और उसमें रखे सभी जेवरात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.