मुरादाबाद, जून 14 -- कपड़ों के पैसे मांगने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बेटों और समर्थकों के साथ मिलाकर घर में घुसकर फेरी लगाने वाले के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का दावा है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के कैलसा रोड स्थित जेडएसटी मार्किट के पास रहने वाली सारा पुत्री शकील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता शकील अहमद कपड़ों की फेरी करते है। दो साल पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य निसार चौधरी ने उनसे 25 हजार का कपड़ा लिया था। उस समय 5 हजार रुपये दे दिए थे। शेष बीस हजार रुपये उधार चल रहे थे। शकील अहमद ने बुधवार को रात करीब 11 बजे निसार चौधरी को फोन करके पैसों का तगादा किया। पैसे मांगने पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.