श्रीनगर, मई 13 -- पूर्व जिला पंचायत सदस्य खिर्सू लखपत सिंह भंडारी ने मंगलवार को चारधाम यात्रा पर जा रहे एक दिव्यांग बाबा को स्कूटी भेंट की है। पूर्व जिपंस लखपत सिंह भंडारी ने यह स्कूटी बाबा को सौंपते हुए कहा कि यह पहल समाज के उन लोगों के लिए प्रेरणा बनेगी जो शारीरिक चुनौतियों के बावजूद आत्मबल से आगे बढ़ना चाहते हैं। स्कूटी भेंट स्वरूप दिए जाने के बाद दिव्यांग बाबा चार धाम यात्रा पर निकल गये हैं। बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान बाबा भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश की विजय, सैनिकों की सुरक्षा और समस्त देशवासियों की रक्षा के लिए प्रार्थना करेंगे। बताया कि उनका उद्देश्य केवल तीर्थयात्रा करना नहीं है, बल्कि देश के लिए शुभकामनाएं और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना भी है। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.