बदायूं, सितम्बर 8 -- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वर्तमान जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम यादव ने रविवार को सहसवान क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा वो क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़ी हुई है, बाढ़ से सहसवान क्षेत्र के हालात बेहद खराब है, कई गांव में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। गांव के लोग बेहद परेशान है, सरकार ने अधिकारियों को कहा है कि हालातों पर नजर बनाये रखें, और बाढ़ पीड़ितों के साथ सरकार खड़ी हुई है, उनकी हर संभव मदद सरकार द्वारा की जायेगी। वह बाढ़ पीड़ितों को उनकी मदद के लिए कुछ जरूरत का सामान ट्रॉली में साथ लाईं और गांव के बाढ़ पीड़ितों को दाल, चावल, आटा, सब्जी, अन्य सामान वितरण किया। इस सामग्री को ग्राम सिठोलिया, पुख्ता वीर सहाय, नगला खागी, नगला भमरोलिया आदि में वितरण किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.