जमशेदपुर, मार्च 21 -- जापानी बहुराष्ट्रीय कंपनी कोमात्सु ने सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत जमशेदपुर स्थित साकची हाईस्कूल को 13 उच्च गुणवत्ता वाले कंप्यूटर सहित अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए। स्कूल के पूर्व छात्र सोमनाथ चक्रवर्ती वर्तमान में कोमात्सु कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने यह सामग्री स्कूल प्रबंधन को हस्तांतरित की। इस अवसर पर उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी स्कूल के विकास में हरसंभव सहयोग करेंगे। साथ ही, उन्होंने सभी पूर्व छात्रों से विद्यालय के उत्थान में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विकास मुखर्जी, सचिव देवदास विश्वास, उपाध्यक्ष प्रवीर चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष अजय चक्रवर्ती, प्रधानाध्यापक प्रणब कुमार घोष, पूर्वी घोष, कौशिक डे, कुणाल कर, शांतनु बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.