गाजीपुर, दिसम्बर 8 -- गाजीपुर। पुलिस लाइन स्थित नवोदय विद्यालय में तृतीय बैच और पंचम बैच के पूर्व छात्रों के मिलन का समारोह आयोजित किया गया। इसमें लगभग 150 पूर्व छात्र शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी, कांतारा और तेलुगु नृत्य सहित मनमोहक प्रस्तुतियां दी। तृतीय बैच से यूएस स्थित इंजीनियर सुरेश, छत्तीसगढ़ की सीएमओ डॉ. पुष्पा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर मधुमिता और पिंकी, डॉ. धर्मवीर, अवधेश, विनय, मनोज (कमांडेंट सीआरपीएफ), शैलेंद्र (उप प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय), राघवेंद्र (बैंक मैनेजर) सहित कई पूर्व छात्र शामिल रहे। वहीं पंचम बैच से डीआईजी डॉ. संतोष, अनुपमा, प्रशु, शशिकला (प्रोफेसर बीएचयू), इंद्रजीत, गुंजन सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व शिक्षक बीके पचौ...