संभल, मार्च 16 -- होली के पावन पर्व पर शुक्रवार को हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का अटूट संगम देखने को मिला। संभल में जहां जगह-जगह हिन्दू समुदाय के लोगों ने होली खेलकर खूब गुलाल लगाया तो वहीं पूर्व चैयरमेन और समाजसेवी हाजी नुसरत इलाही ने अपने कोल्ड स्टोर सिरसी रेलवे क्रॉसिंग पर होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। हिन्दू समुदाय के लोगों को जलपान के लिए आमंत्रित किया गया और उनके साथ होली खेलकर गले मिलकर दूसरे को बधाई देते हुए जमकर गुलाल उड़ाया। फूलों की बौछार हुई और जलपान करते हुए होली का लुत्फ लिया। हाजी नुसरत ईलाही ने कहा कि हमारे संभल और हमारे देश मे इस तरह भाईचारा बना रहना चाहिए। इस बार सभी ने एकजुटता और भाईचारे का परिचय दिया है। इस मौके पर महावीर, कंचन सैनी, महेन्द्र, महेश, अनिल ठाकुर, नेमपाल प्रजापति, लाला दिलबाग, मुकेश जाटव, चौधरी अंगन लाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.