नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह रक्षा मंत्रालय समेत कई अन्य विभाग भी संभाल चुके थे। लातूर स्थित उनके निजी आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार के सूत्रों ने बताया कि पाटिल कुछ समय से बीमार थे और उन्होंने अपने आवास 'देवघर' पर ही अंतिम सांस ली। उनके परिवार में बेटा शैलेश पाटिल, बहू अर्चना और दो पोतियां हैं। उनकी बहू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता हैं। पूर्व गृह मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा, उन्होंने एक विधायक, सांसद, मंत्री, स्पीकर और लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर देश की सेवा की। वह समाज के हित में योगदान देने में हमेशा आगे रहते थे। उनसे कई बार बात हुई। कुछ महीने पहले भी मेरे आवास पर उनसे मुलाकात हुई थी। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.