देवघर, अक्टूबर 11 -- देवघर। रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 की छात्रा गुंजन शर्मा (सेमेस्टर-2) का झारखंड राज्य स्तरीय चयन शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर मध्य क्षेत्र 2025 के लिए चयन हुआ है। इस बात की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय से प्राप्त पत्र के अनुसार यह शिविर ग्वालियर मध्य प्रदेश में 5 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित होगी। इस उपलब्धि पर कॉलेज में हर्ष का माहौल है। आरडीबीएम कॉलेज देवघर की प्राचार्या डॉ. सुचिता कुमारी के मार्गदर्शन से आज कॉलेज के एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित कर कॉलेज का नाम रौशन कर रही है।...