रांची, मई 25 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी प्रखंड की पहली महिला प्रमुख रेणु देवी का रविवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनका इलाज रांची गांधी नगर सहित कई अन्य निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया था और वर्तमान में मोहन नगर आवास में रहते हुए उनका निधन जो गया। रविवार की सुबह करीब 9 बजे उनके शरीर में किसी तरह का हलचल नहीं पाते हुए उनको डकरा केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को ही रेणु देवी के पति लालचंद लोहार के पैतृक गांव चामा में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रेणु देवी के निधन पर मोहन नगर सहित प्रखंड क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने रेणु देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...