लोहरदगा, फरवरी 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के पूर्व क्रिकेटर 50 वर्षीय सूरज कुमार सिन्हा उर्फ सेंटी के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। सूरज का मंगलवार को रांची में निधन हो गया। लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों, सदस्यों और क्रिकेटरों ने शोक जताया है। सूरज ने हेमन ट्रॉफी प्रतियोगिता में 1988-89 में मोतिहारी में खेले गए मैच में सेंचुरी लगाकर लोहरदगा की ओर से सेंचुरी लगानेवाले पहले खिलाड़ी थे। इनके निधन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता, सचिव आलोक राय, कोषाध्यक्ष नेयाज मलिक, रंजीत दे, नयन रंजन दत्ता, सुकेश शर्मा, मुकेश दुबे, प्रवीण प्रसाद, विशाल महेंद्रू, किशोर कुमार वर्मा, दुर्गा प्रजापति, अभय भारती, सरोज कुमार, आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार समेत जिले के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.