रुद्रपुर, अगस्त 13 -- दिनेशपुर। संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में तिरंगा यात्रा निकली। बुधवार को आयोजित तिरंगा रैली दिनेशपुर पुलिन बाबू तिराहे से शुरू हुई और मुख्य चौक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविंद पांडे तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार और भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मंडल तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। आईटीआई मैदान तथा पुलिन बाबू स्मारक स्थल से शुरू होकर यात्रा दिनेशपुर मुख्य मार्ग से होते हुए सुभाष चौक पर पहुंची। जहां समापन किया गया। विधायक पांडे ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाना है। देश के शहीदों और महापुरुषों के प्रति सम्मान प्रकट करना है एवं भारत की एकता व अखंडता को मजबूत करना है। यहां अतुल पांडे, तरुण दुबे, राजेश ...