छपरा, फरवरी 10 -- परसा के मुकुंद बनौता में पूर्व के विवाद में मारपीट दोषियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस कर रही छापेमारी परसा,एक संवाददाता। प्रखंड के मुकुंद बनौता में मारपीट में 45 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक मुकुंद बनौता निवासी अर्जुन सिंह बताया जाता है। मारपीट की घटना रविवार को हुई थी। परिजनों ने बताया कि मारपीट की यह घटना रविवार की देर रत्रि उस दौरान हुई जब अर्जुन समीप में हो रहे एक मांगलिक कार्यक्रम से भोज खाकर अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में ही एक युवक से कहासुनी हुई और युवक ने साइकिल के लोहे की पैडल से सिर पर प्रहार कर दिया। लहूलुहान स्थिति में गिरा देख स्थानीय लोग व परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा लाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर किया गया। इस दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया...