बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- थरथरी के रायपुर-कोयल बिगहा में मिली थी बोरे में बंद लाश चपड़े से सिर पर वार कर और गला रेतकर की गयी थी हत्या फोटो : थरथरी हत्या-थरथरी थाना में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में पुलिस कार्रवाई की जानकारी देतीं हिलसा डीएसपी शैलजा व अन्य अधिकारी। थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रायपुर-कोयल बिगहा गांव में बोर में बंद अंशु राज की लाश मिली थी। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। दरअसल, पूर्व के विवाद में चपड़े से सिर पर वार कर और गला रेतकर अंशु की हत्या की गयी थी। इस मामले में पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किये गये तेज धार हथियार भी बरामद किये गये हैं। शुक्रवार को स्थानीय थाना में प्रेस वार्ता कर हिलसा डीएसपी शैलजा ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया...