आरा, अप्रैल 12 -- आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में शनिवार को पूर्व के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त को चाकू मार दिया। सिर में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक रामापुर गांव निवासी 18 वर्षीय राजकुमार सिंह है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। राजकुमार सिंह ने बताया कि उसने एक वर्ष पूर्व अपने दोस्त के साथ थाना क्षेत्र के बवाली मोड़ स्थित दुकान से 71 लीटर तेल की चोरी की थी। तब पुलिस ने दोनों को पकड़ा था, लेकिन तेल की भरपाई किये जाने के बाद सुलह हो गया था। उसी समय उसके दोस्त ने उसे मारने की धमकी दी थी। शनिवार की दोपहर वह गांव में क्रिकेट खेल रहा था। तभी उसका दोस्त पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा। उसी दौरान उसने उसके चाकू मार दिया। उससे वह जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 नंबर पुलिस पहुंची और...