हाजीपुर, जून 29 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत में शनिवार को पूर्व के जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच एक दर्जन राउंड से ज्यादा गोली चली। हालांकि गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वही स्थानीय पुलिस गोलीबारी की घटना से इंकार कर रही है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष नंदलाल चौधरी एवं राजेंद्र चौधरी के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर दो वर्षों से विवाद चल रहा है। जिसमे एक पक्ष से नंदलाल चौधरी, राजगीर चौधरी, बटोहि चौधरी, गिगल चौधरी, कपिंद्र चौधरी है। वही दूसरा पक्ष से राजेंद्र चौधरी, राम रतन चौधरी, धर्मनाथ चौधरी, चंदेश्वर चौधरी है। शनिवार सुबह उसी विवाद को लेकर शनिवार को रामरतन चौधरी के घर के छोटे बच्चे को गिगल चौधरी के तरफ के बच्चे ने मार दिया। उसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष में तनातनी हो गई। और दोन...