सुल्तानपुर, जुलाई 2 -- सुलतानपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कमला नेहरू संस्थान के संस्थापक बाबू केएन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर संस्थान परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक रीति रिवाज से हवन-पूजन परिजनों की ओर से किया गया। उनकी समाधि पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन कर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। केएनआई के प्रबन्धक विनोद सिंह ने कहा कि बाबू जी ने जिस उम्मीद के साथ शिक्षा की नींव रखी थी वह आज फलीभूत हो रहा है। देश की समृद्धि में शिक्षा का योगदान अहम है। समाज के कमजोर एवं निर्बल वर्ग तक शिक्षा पहुंचे यह हम सभी का प्रयास है। प्राचार्य प्रो आलोक कुमार सिंह ने कहा कि बाबू केदारनाथ सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने राजनीति के साथ ही समाज के उत्थान के लिए हुए सार्थक प्रयास किया। कमला नेहरू संस्थान उनकी ऊंची सोच की परिणाम है।...