मऊ, जून 22 -- मऊ। आपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के पांच देशों की यात्रा से लौटने के बाद पहली बार घोसी लोकसभा क्षेत्र में सांसद, सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय पर स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए घोसी लोकसभा के सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री कल्पनाथ राय को आदर्श मानते हुए घोसी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वे कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि उन्होंने घोसी का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करने का प्रयास किया है साथ उन्होंने ईरान पर किए गए हमले की आलोचना किया। कहा कि पाकिस्तान इस्लाम का सबसे बड़ा दुश्मन है। इस बात को अन्य इस्लामिक राष्ट्रों को भी समझना चाहिए। सांसद ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी गिरोह बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.