नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री और असम के नागांव संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद रहे राजेन गोहेन ने गुरुवार को 17 अन्य सदस्यों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया को लिखे एक पत्र में गोहेन ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और तत्काल प्रभाव से पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से हट रहे हैं। पार्टी वादा पूरा करने में असफल रही सूत्रों ने बताया कि 17 अन्य भाजपा सदस्यों ने भी सैकिया को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इनमें से अधिकतर ऊपरी और मध्य असम से हैं। गोहेन ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि पार्टी असम के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही और बाहरी लोगों को राज्य में बसने की अनुमति देकर जातीय समुदायों के साथ विश्वासघा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.