नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को भाजपा की केरल इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। चंद्रशेखर पिछला लोकसभा चुनाव तिरुअनंतपुरम से लड़े थे, लेकिन कांग्रेस के शशि थरूर से हार गए थे। केरल में अभी भाजपा के एकमात्र सांसद केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी हैं। सोमवार को चंद्रशेखर ने पदभार संभाल लिया। भाजपा के संगठन चुनाव के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को भाजपा की राज्य परिषद की बैठक के दौरान यह घोषणा की। चंद्रशेखर शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे और उन्होंने रविवार को भाजपा मुख्यालय में इस पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए। इस घोषणा के समय निवर्तमान अध्यक्ष के सुरेंद्रन और प्रदेश इकाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.