देहरादून, मई 2 -- देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। माहरा ने कहा कि डॉ. व्यास का आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी एवं देश की अपूर्णीय क्षति है। उनका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी एवं समाज सेवा को समर्पित रहा है। महिला आयोग के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री के रूप में महिलाओं के उत्थान के लिए उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके निधन पर कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में शोक सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने डॉ. व्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.