बांदा, जनवरी 11 -- बांदा। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वह पार्टी की आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना के बारे में जानकारी देंगे और अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडेय के निर्देशन में 100 दिन की कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर प्रियंका गांधी का जन्मदिन समारोह भी मनाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सोमवार को दोपहर एक बजे शामिल होने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...