लखीमपुर खीरी, अक्टूबर 6 -- यूपी के लखीमपुर खीरी में दो साल पुराने मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और बेटे आशीष समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तिकुनिया कांड में गवाह को गवाही से रोकने और उसे धमकाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने ये मुकदमा दर्ज किया है। गवाह ने इससे पहले थाने में कई बार टेनी और उसके बेटे और निघासन ब्लॉक प्रमुख पति अमनदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मुकदमा दर्ज न होने पर गवाह ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया। पढुआ थाना क्षेत्र के गांव भैरमपुर निवासी बलजिंदर सिंह 2021 में हुए खीरी कांड का गवाह है। बलजिंदर सिंह की अर्जी के मुताबिक, उसकी लखीमपुर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.