दुमका, दिसम्बर 25 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।सूबे के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुधवार को जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के गरडा अमरकुंडा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं समाधान को लेकर पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री से मिलने पहुंचे मोहनपुर गांव के किसानों ने बताया कि आर्थिक जरूरतों को लेकर वे मजबूरीवश औने पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर है। पूर्व कृषि मंत्री ने मौके पर ही उपायुक्त दुमका से इस बावत वार्ता की और कहा कि यहां के किसानों को नजदीकी पैक्स जरमुंडी में धान बेचने जाना पड़ता है, जो ज्यादा दूर होने के कारण अधिकांश किसान वहां तक नहीं जा सकते, मोहनपुर गांव के आस पास धान क्रय की व्यवस्था होनी चाहिए। ...